साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

साइबर अपराध  रोकने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान




छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने की दी जानकारी



विकास सोनी 



झल्लार - साइबर अपराधों पर रोक लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से झल्लार पुलिस ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झल्लार में छात्र- छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दी गई।साइबर क्राइम से होने वाली आर्थिक नुकसान व पीड़ा से कैसे बचे 1 विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करें। 2 ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से दूर रहे। 3 ईमेल सोशल मीडिया प्रोफाइल वायलेट नेट बैंकिंग पासपोर्ट मजबूत रखें वह समय-समय पर बदलते रहे। 4 प्राइवेसी सेटिंग के माध्यम से अपने नहीं जानकारी छुपा कर रखें। 5 विश्वसनीय व्यक्ति से इलेक्ट्रॉनिक सामान रिपेयर कराए। 6 ऑनलाइन लॉटरी केबीसी कैश बैंक जॉब लोन बीमा शॉपिंग ऑफर आदि प्रोबेबल से सावधान रहे। साइबर अपराधी अब कई नए तरीके अपनाकर लोगों को किसी भी संस्था या कंपनी से आए संदिग्ध ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें।.फेसबुक, इंस्टाग्राम या जी मेल जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें। कभी भी अपना ओटीपी (OTP) किसी को न बताएं, चाहे सामने वाला खुद को बैंक या सरकारी कर्मचारी बताए। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में अपराधी अक्सर लोगों को डराकर या लालच देकर उनके मोबाइल पर आने वाला ओटीपी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। जिससे वे खातों से रकम निकाल लेते हैं।अंत में पुलिस ने छात्र छात्राओं व नागरिकों से अपील की यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है। तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form