ग्राम आमला में शताब्दी वर्ष पर निकला पथ-संचलन

 ग्राम आमला में शताब्दी वर्ष पर निकला पथ-संचलन








देशभक्ति संघ गीतों पर स्वयंसेवको ने किए कदमताल



झल्लार (विकास सोनी)- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम आमला मंडल में भी आज दिन शनिवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन मंगल भवन से प्रारंम्भ हुआ। जिसमें लगभग आधा सैकड़ा से अधिक स्वयंसेवक सम्मिलित रहे। जिन्होंने संघ गीतों पर कदमताल करते हुए। ग्राम का भ्रमण किया ग्रामीणों ने भी जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया गया। उपस्थित स्वयंसेवको को संबोधित करते हुये। वक्ता द्वारा संघ कि स्थापना पर प्रकाश डालते हुए। हिंदुओ को एकजुट होकर भारत को परम वैभव पर ले जाने की बात कही उन्होंने कहा कि सामाजिक वैमनस्यता फैलाने के प्रयास को भी हम सबको विफल करना है। पंच परिवर्तन जिसमे सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण,स्व का बोध एवं नागरिक कर्तव्य के विषय मे जानकारी देकर इनसे जुड़ने हेतु संकल्प लेने का सभी से आव्हान किया।

ग्रामीणों ने किया जगह - जगह स्वागत

जयघोष और फूलो से संचलन का जगह-जगह स्वागत हुआ जिसमे महिलाएं छात्राओं के साथ ही विविध संगठन के खण्ड सह संयोजक मनीष नावंगे, खण्ड सह धम जागरुक प्रमुख कमलेश कावडकर, खण्ड तहसील ग्राम विकास संयोजक इन्ददेव लिखितकर, खण्ड प्रसारक नवनीत जी,कार्यकर्ता सहभागी बने खंड के दायित्वान कार्यकर्ता एवं स्थानीय स्वयंसेवक सम्मिलित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form