स्वर्गीय रविंद्र देशमुख की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा संपन्न

स्वर्गीय रविंद्र देशमुख की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा संपन्न







सारनी।(ताप्ती अमृत) क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज संगठन, सारणी के तत्वावधान में आज स्व. रविंद्र देशमुख जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शिवाजी प्रांगण, सारणी में संपन्न हुआ। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर के अनेक समाज संगठन, व्यापारी संगठन, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, माताएं-बहनें तथा युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय रविंद्र देशमुख जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। परिवारजनों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का संचालन क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष यादोराव धोटे द्वारा किया गया।


 नगर के विभिन्न संगठनों की उपस्थिति


इस श्रद्धांजलि सभा में पाथाखेड़ा संगठन, शोभापुर एवं बागडोना संगठन के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई।

सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी, पाल समाज के अध्यक्ष सोमलाल पाल, बौद्ध बिहार समिति के अध्यक्ष बलवंत पाटिल, भाजपा जिला मंत्री कमलेश सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता पी.जे. शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर चौहान, तिरुपति एरुल, मोहम्मद इलियास सहित अन्य समाज प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



 स्व. रविंद्र देशमुख जी के जीवन से मिली प्रेरणा


समाज के वरिष्ठ संरक्षक पंजाब राव बारस्कर  ने अपने उद्बोधन में स्व. रविंद्र देशमुख  के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि रविंद्र जी सदैव समाज, नगर और जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे।

सभी वक्ताओं ने उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि उनकी सादगी, मिलनसारिता और सेवा-भाव समाज के हर व्यक्ति के हृदय में अमिट हैं।




 सामूहिक मौन श्रद्धांजलि एवं आभार प्रदर्शन


अंत में उपस्थित जनसमूह ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज संगठन, सारनी के अध्यक्ष विजय पड़लक ने सभी समाजबंधुओं, संगठनों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


उन्होंने कहा की 


स्वर्गीय रविंद्र देशमुख की स्मृति सदैव समाज के कार्यों में प्रेरणा देती रहेगी। समाज की एकता, सहयोग और सेवा का जो मार्ग उन्होंने दिखाया है, उसी पथ पर हमें आगे बढ़ना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form