नवागत पांढुर्ना कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों का निरीक्षण किया

 नवागत पांढुर्ना कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों का निरीक्षण किया



पांढुर्ना जिले में मेडिकल स्टोर वालों की हड़ताल नए पांढुर्ना कलेक्टर  वशिष्ठ की सक्रिय पहल से समाप्त 



पांढुर्णा। (ताप्ती अमृत)नवागत पांढुर्ना कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने अपने प्रथम पांढुर्ना प्रवास के दौरान विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


   सबसे पहले, पांढुर्ना के नए कलेक्टर श्री वशिष्ठ सुबह 9:40 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने कार्यालय की प्रत्येक शाखा का निरीक्षण किया। इसके बाद तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेख संधारण , नागरिक सेवा कार्य और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली और सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।  


      इसके बाद पांढुर्ना के नए कलेक्टर  वशिष्ठ ने लोक सेवा केंद्र पांढुर्ना के नवनिर्मित भवन और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया।उन्होंने कार्यालयों की साफ-सफाई , अभिलेखों के रखरखाव और नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 


  निरीक्षण के बाद, नए पांढुर्ना कलेक्टर  वशिष्ठ ने मेडिकल स्टोर संचालकों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए पांढुर्ना क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने संचालकों की समस्याओं को सुना और उनके उचित समाधान का आश्वासन दिया। नए पांढुर्ना कलेक्टर श्री वशिष्ठ के सकारात्मक हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप, पांढुर्ना के सभी मेडिकल स्टोर पुनः संचालित होने लगे हैं।


नवागत पांढुर्ना कलेक्टर वशिष्ठ ने कहा की आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत मेडिकल स्टोर्स हर समय खुले रहें, ताकि आमजन को दवाइयों की उपलब्धता में कोई परेशानी न हो।"

बैठक के बाद, नवागत पांढुर्ना कलेक्टर  वशिष्ठ ने सी.एम. राइज प्राइमरी स्कूल पांढुर्ना का भी निरीक्षण किया। अवलोकन के दौरान, उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और स्कूल के प्राचार्य श्री प्रदीप डोबले से स्कूल प्रबंधन और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। नवागत पांढुर्ना कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्कूल में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों , विद्यार्थियों के उत्साह और कक्षाओं की साज-सज्जा व साफ-सफाई की सराहना की।   

 नवागत पांढुर्ना कलेक्टर वशिष्ठ ने कहा विद्यालय समाज की आधारशिला हैं , जहां भावी नागरिक तैयार होते हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।" 

पांढुर्ना के नए कलेक्टर वशिष्ठ का यह अवलोकन जनता और कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आया है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जनसेवा से जुड़े कार्यों में तेज़ी , पारदर्शिता और जवाबदेही आएगी ‌

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form