युवा अभिनेता और ड्रीम भारत विजन के संस्थापक लोकेश साहू को राही फाउंडेशन ने अपना नया राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर किया नियुक्त
मुंबई। (ताप्ती अमृत) अब लोकेश साहू पूरे भारत में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और युवा जागरूकता से जुड़े अभियानों का चेहरा बनेंगे।
लोकेश साहू ने कहा –“यह मेरे लिए गर्व और ज़िम्मेदारी का क्षण है। मैं मानता हूँ कि एक सच्चा कलाकार वही है जो समाज की भलाई के लिए अपनी लोकप्रियता का उपयोग करे। राही फाउंडेशन के साथ मिलकर हम भारत को नई दिशा देंगे।”फाउंडेशन का कहना है कि लोकश साहू की ऊर्जा, लोकप्रियता और सामाजिक सोच उनके अभियानों को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।यह कदम भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा है और आने वाले समय में लोकश साहू को सामाजिक बदलाव का सशक्त चेहरा बनाएगा।
ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त होने पर साहू समाज एवं मित्रमंडली ने बधाइयां देखकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

