जीएसटी रिफॉर्म से आएगा जीवन में बदलाव-कमलेश सिंह

 जीएसटी रिफॉर्म से आएगा जीवन में बदलाव-कमलेश सिंह





भाजपा ने मनाया बचत उत्सव,व्यापारियों से की स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपील


सारनी।( ताप्ती अमृत) देश मे आज से जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे जीएसटी बचत उत्सव के रूप में सेलिब्रेट किया। सारनी और बगडोना मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बगडोना मेन मार्केट एवं पाथाखेड़ा के न्यू मार्केट में रैली निकाली एवं व्यापारियों का स्वागत कर उनसे स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपील की। जीएसटी की नई दर लागू होने पर व्यापारियों ने भी खुशी जाहिर की एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। व्यापारियों से संवाद करते हुए भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से मध्यमवर्गीय लोगों के जीवन मे बहुत बड़ा बदलाव आएगा। बचत बढ़ेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। बगडोना के व्यापारी मोहित साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने अच्छा कदम उठाया है। अब कई चीजें सस्ती हो जाएगी। व्यापार करना और आसान हो जाएगा। 


पाथाखेड़ा के व्यापारी विजय मण्डल ने कहा कि सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है,लोग अपनी पसंदीदा वस्तुएं आसानी से खरीद पाएंगे। नपा अध्यक्ष किशोर वरदे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा जीएसटी में किया गया नया सुधार देश की विकास दर को बढ़ाएगा और व्यापार और सुगम होगा। कई चीजों की कीमत कम होने से आम जनता को सीधे राहत मिलेगी। इस अवसर पर सारनी मण्डल अध्यक्ष गोलू राजपूत,बगडोना मण्डल अध्यक्ष दीपक सिनोटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता पीजे शर्मा,सुधा चन्द्रा,संजय अग्रवाल,नागेन्द्र निगम,मोहन मोरे,जीपी सिंह,जगदीश आहूजा,अजय साकरे,अंगद यादव,विनय मदने,शिबू सिंह,समीर मसीद,युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,योगेश वरदे,प्रकाश डेहरिया बाबू सिंह,रमेश खवसे,कीरोन मण्डल,सुनील मोखडे,राहुल कापसे, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form