अगर आप डॉक्टर नहीं तो, रक्तदान कर किसी कि जान बचाए : डॉ योगेश पंडाग्रे

अगर आप डॉक्टर नहीं तो, रक्तदान कर किसी कि जान बचाए : डॉ योगेश पंडाग्रे







 सारनी में 112 लोगों ने किया रक्तदान महादान का कार्य 


सारनी।( ताप्ती अमृत)भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा ही पखवाड़ा कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में प्रत्येक मंडल पर मनाया जा रहा है, ऐसी तारतम्य में सारनी मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत व बगडोना मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल के आव्हान पर 20 सितंबर को  *एम,पी, पी,जी,सी,एल सारनी* चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 112 रक्तवीरो ने रक्तदान कर मानवता का अपना फर्ज निभाया।

          रक्तदान शिविर में पहुंचे क्षेत्रिय विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में अभूतपूर्व उत्साह से भारत कि " नेक्स्ट जेन " युवाओं द्वारा रक्तदान करने आगे आने की सराहना करते हुए कुल 112 रक्त वीरों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि, अगर आप चिकित्सक नहीं है तो रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने जैसा पुनीत कार्य अवश्य करे, क्योंकि रक्तदान सबसे पुनीत व महादान है,जिससे आप जाने अनजाने किसी पीड़ित का जीवन बचा एक परिवार को नवजीवन देने का ईश्वर तुल्य कार्य करते है जो अवर्णनीय है,उन्होंने भाजपा के दोनों मंडलों एवं कार्यकर्ताओं तथा समस्त रक्तवीरो का अभिनंदन किया जिनके सहयोग व रक्तदान से निर्धारित लक्ष्य से अधिक संख्या में रक्तदान संभव हो पाया।

        सारनी मंडल प्रभारी राजेश आहुजा एवं विशाल सिंह ने भी सारनी मंडल द्वारा रक्तदान शिविर में अपने लक्ष्य से अधिक संख्या में रक्तदान होने पर प्रशंसा व्यक्त कर रक्तवीरो का आभार प्रकट किया। सारनी बगडोना मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 112 रक्तवीरो ने रक्तदान किया जो अनुमानतः जिले में भाजपा के मंडलों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरो में अधिकतम संख्या व्यक्त कि जा रही है, जिसमें सारनी मंडल से तकरीबन 75 से 80 व बगड़ोना मंडल से 30 से 35 रक्तवीरो ने बढ़चढकर रक्तदान जैसे महादान में हिंसा लिया। इस रक्तदान शिविर में स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी सामाजिक व खेल गतिविधियों से जुड़े रक्तवीरो ने भी अपना कर्तव्य निभाया।कार्यक्रम को बगड़ोना मंडल प्रभारी विशाल सिंह ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने भी संबोधित करते हुए सारनी बगड़ोना मंडल को सफल रक्तदान शिविर आयोजन पर साधुवाद प्रदान किया।कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता, चिकित्सालय परिवार,सामाजिक संगठन के पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form