आकाश सिंह ठाकुर करनी सेना परिवार के जिला सह मीडिया प्रभारी बनाए गए

आकाश सिंह ठाकुर करनी सेना परिवार के जिला सह मीडिया प्रभारी बनाए गए 





सारनी। (ताप्ती अमृत) करनी सेना परिवार मध्यप्रदेश (टीम जीवन सिंह शेरपुर) संगठन में आकाश सिंह ठाकुर को बैतूल जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। यहां नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह चंदेल एवं संभाग अध्यक्ष नितेश सिकरवार की अनुशंसा जिला अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने की है। आकाश सिंह की नियुक्ति से औद्योगिक व कोयलांचल नगर की पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आकाश सिंह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाज व संगठन की गतिविधियों को मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का अनुभव रखते है। नवनियुक्त सह मीडिया प्रभारी आकाश सिंह ठाकुर ने कहा कि पत्रकारिता से जुड़े अपने अनुभव का उपयोग कर मैं संगठन की गतिविधियों, विचारधारा और समाज उत्थान के संदेशों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ मीडिया तक पहुँचाऊँगा। संगठन की छवि को और मज़बूती देने सदैव तत्पर रहूंगा। आकाश सिंह ठाकुर की नियुक्ति पर विभिन्न वर्गों से उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form