महान गायक मुकेश कुमार का सुमधुर गीतों को गाकर मनाया जन्मदिन
सारनी।( ताप्ती अमृत)मंगलवार को संगीत संध्या सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में सदी के महान गायक मुकेश कुमार माथुर का जन्मदिवस जानवी रिजॉर्ट बगडोना में मनाया गया इस संगीतमय कार्यक्रम में क्षेत्र के बहुत से कलाकारों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डब्ल्यूसीएल के ईं एंड एम मुख्य प्रबंधक अविनाश दास रहें कार्यक्रम में मुकेश कुमार को यादकर उनके सुमधुर गीतों को गाकर उन्हें याद किया गया राजेश कांति द्वारा मुकेश का सुप्रसिद्ध गीत खुशी की वह रात आ गईं कोई गीत जगने दो, मनोज प्रधान द्वारा दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई, तरुण के द्वारा डम डम डिगा डिगा मौसम भीगा भीगा, अविनाश दास द्वारा जीना यहां मरना यहां और सुलोचना अहिरवार द्वारा एक प्यार का नगमा हैं गीत गाया गया और उन्हें उनके गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस संगीत कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित मालवीय, देवेंद्र भादे, रंजीत कुमार झा, विनोद मंद्रे, मनोहर डोंगरे, दिलीप पुआर, कश्मीरा सिंग, विनय जैन, रीना चौकीकर आदि गायको ने अपनी शानदार प्रस्तुति दीं
