पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ जागरूक करने खिलाड़ी को किया प्रेरित
सारनी। (ताप्ती अमृत)पुलिस विभाग के नशे से दूरी हैं जरूरी अभियान बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच पहुंचा खिलाड़ियों को नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया। नगर के समाज कल्याण केंद्र में बैडमिंटन खेलने वाले खिलाड़ियों से एसडीओपी प्रियंका करचाम ने मुलाकात की और किसी भी प्रकार के नशा न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मनोरंजन के साथ खेलकूद को जीवन का हिस्सा बनाए रखने से तन मन स्वस्थ रहता हैं। जो लोग खेल गतिविधि से दूर होते हैं। ऐसे लोगों की फिटनेस खिलाड़ियों से कम होती है।
