वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय सारनी में विकसित मध्य प्रदेश 2047 का सीधा प्रसारण
सारनी।( ताप्ती अमृत)वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय सारनी में "विकसित मध्य प्रदेश 2047:रोज़गार-आधारित शिक्षा : रुझान एवं नए अवसर" पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का महाविद्यालय में सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भविष्य में रोजगार के अवसरों और आवश्यक कौशल के बारे में सलाह देना था। 'विकसित मध्य प्रदेश @2047' के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवा शक्ति और कौशल विकास का महत्व बताया गया।
कार्याक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के साथ सभी सहायक प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी ने कार्यक्रम मैं उपस्थित रहकर लाभान्वित हुए ।
