स्थायी कुंभ सिटी में बनेगा भार्गव आश्रम : मयंक भार्गव

 स्थायी कुंभ सिटी में बनेगा भार्गव आश्रम : मयंक भार्गव







उज्जैन में होगा अभा भार्गव सभा का वार्षिक सम्मेलन




बैतूल।( ताप्ती अमृत)अखिल भारतीय भार्गव सभा का सम्मेलन दिसम्बर माह में उज्जैन में किया जाएगा। इस निर्णय गत दिवस भोपाल में आयोजित हुई अखिल भारतीय भार्गव सभा की बैठक में लिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उज्जैन में बनने वाली स्थायी कुंभ सिटी में भार्गव आश्रम का निर्माण कराया जाए जैसा की हरिद्वार में भार्गव आश्रम बना हुआ है। इससे उज्जैन जाने वाले धर्मावलंबियों और श्रद्धालुओं को ठहरने आदि की सुविधा उपलब्ध हो सके।
भोपाल में गत दिवस हुई अखिल भारतीय भार्गव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी दिसम्बर माह में 21, 22 एवं 23 दिसम्बर को अभा भार्गव सभा का वार्षिक सम्मेलन मध्यप्रदेश के उज्जैन में किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए बैतूल से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्वाचित सदस्य मयंक भार्गव ने सुझाव दिया कि उज्जैन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा बनाई जा रही स्थायी कुंंभ सिटी में भूमि लेकर स्थायी भार्गव आश्रम का निर्माण किया जाए। श्री भार्गव ने कहा कि उज्जैन नगरी एक विशाल धार्मिक तीर्थ स्थल का रूप ले चुकी है और यहां प्रतिदिन हजारों लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इसलिए भार्गव आश्रम के स्थायी निर्माण से सामाजिक बंधुओं और अन्य धर्मावलंबियों को उज्जैन ठहरने आदि की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। श्री भार्गव के इस प्रस्ताव को अखिल भारतीय अध्यक्ष अनिल भार्गव, महासचिव संजय भार्गव सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत से स्वीकार करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form