हरियाली अमावस्या पर आमला गांव में निकली नवांकुर सखियों की हरियाली यात्रा

 हरियाली अमावस्या पर आमला गांव में निकली नवांकुर सखियों की हरियाली यात्रा

 



 झल्लार संवाददाता। (विकास सोनी) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में शुक्रवार को नवांकुर सखी हरियाली यात्रा महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति आमला में भैंसदेही सेक्टर क्रमांक एक द्वारा तृतीय दिवस में 116 नवांकुर सखियों को फलदार पौधे वितरित किए गए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा खांडे,झल्लार थाना प्रभारी मनोज उइके,नवांकुर संस्था के अध्यक्ष गंगाधर कापसे,सरावन मन्नासे,सरपंच जैयवंती उइके, विकास सोनी,आयुष विभाग से नितीन अतुलकर ब्लॉक समन्वयक विकास कुमरे,नवनीत घोड़की,कुशराज गलफट, नारायण खोबरे,घनश्याम धोटे,आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे जिसमें महिलाओं को श्री कुमरे द्वारा वृक्षों की महत्ता के बारे संबोधित किया‌। और बेलपत्र के बीज वितरीत कर पौधों को वृक्ष बनाने का संकल्प दिलाया गया। एवं आम के 86 पौधों के साथ हरियाली यात्रा निकाली गई। एवं पौधों का वितरण किया गया। अल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form