तेजस्विनी अवार्ड से सम्मानित हुई ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष भारती अग्रवाल

 तेजस्विनी अवार्ड से सम्मानित हुई ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष भारती अग्रवाल 



बैतूल। (ताप्ती अमृत)पत्रिका समाचार पत्र का तेजस्विनी सम्मान समारोह नगर के केशर बाग में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल  की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन जिसमें जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अपना श्रेष्ठ योगदान देकर अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को पत्रिका समाचार पत्र समूह द्वारा  शुक्रवार 25 जुलाई को नगर के केशर बाग में सम्मानित किया गया।

बैतूल जिले में पहली बार महिलाओं को समर्पित तेजस्विनी अवॉर्ड 2025 का आयोजन पत्रिका समाचार पत्र समूह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हेमंत खंडेलवाल प्रदेशाध्यक्ष भाजपा, म.प्र. एवं विधायक बैतूल रहे।

साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर, बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया ने तेजस्विनी सम्मान से श्रीमती भारती अग्रवाल, अध्यक्ष ग्राम भारती महिला मंडल को उनके 40 वर्षों के सामाजिक कार्य, महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा हेतु तेजस्विनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।पत्रिका समाचार पत्र समूह के भोपाल के सम्पादक , नर्मदापुरम के सम्पादक, मार्केटिंग हेड श्री राकेश यादव जी सहित समस्त स्टाप मौजूद रहा।

तेजस्विनी सम्मान के सफल आयोजन में पत्रिका के बैतूल ब्यूरो चीफ घनश्याम राठौर के मार्गदर्शन में बैतूल मार्केटिंग एक्जीकेटिव प्रमेश राजपूत , रिपोर्टर  देवेन्द्र कारंदे , प्रसार प्रमुख अमित शुक्ला , ग्राफिक्स डिजाईनर यशपाल साहू, एड एजेंसी प्रमुख सुनील गहलोत एवं ज्ञानदेव पाटनकर की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form