मन की बात से प्रेरणा लेकर हर प्रयास को पूर्ण करें - हेमंत खंडेलवाल

 मन की बात से प्रेरणा लेकर हर प्रयास को पूर्ण करें - हेमंत खंडेलवाल




घोडाडोगरी विधानसभा के पाढर मंडल के बज्जरवाडा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

 


जिले के 1593 बुथ केंद्र पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात


बैतूल। (ताप्ती अमृत)प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम 27 जुलाई को लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्र को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपने अनुकरणीय विचारों के जन-जन तक, कार्यकर्ता सर्व समाज को एकत्रित करते हुए श्री मोदी जी के विचारों को जिले के संगठनात्मक 30 मंडलो के 1593 बूथो पर सुना व देखा गया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घोडाडोगरी विधानसभा के पाढर मंडल के बूथ क्रमांक 339 बज्जरवाडा बूथ पर ’मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार , विधायक गंगा बाई उइके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष नंदन यादव, रामसिंग काकोडिया बूथ अध्यक्ष बज्जरवाडा सहित बूथ महामंत्री, बूथ समिति सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात, के विचार हर कार्यक्रम में प्रेरणास्पद रहते है। आज का कार्यक्रम भी प्रेरक रहा। म.प्र.एवं देश के कई प्राचीन व ऐतिहासिक इमारतो को मन की बात में शामिल किया गया जो हमारे वैभवशाली इतिहास का प्रतिक है। स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री जी ने भोपाल की श्रम शक्ति की सराहना की जो हमारे लिए गौरव का विषय है। मन की बात से प्रेरणा लेकर स्वच्छता ,स्व रोजगार, पर्यावरण और जल संरक्षण के साथ संस्कृति संरक्षण के लिए हमें निरंतर प्रयास करने चाहिए। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने युवाओं, किसानों, गरीबों और मजदूर, महिला योग, शिक्षा, स्वच्छता एवं खेल तथा निर्धारित विषयों के साथ अपना  मार्गदर्शन किया है। श्री पवार ने कहा कि श्री मोदी जी के इस कार्यक्रम के माध्यम से हर समाज में जागरूकता आई है। सभी कार्यकर्ताओं ने  अपने-अपने बूथ पर सर्व समाज के लोगों को एकत्रित करते हुए इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संपन्न करते हुए मोदी जी के मन की बात के विचारों को लोगों के साथ सुना व देखा। श्री मोदी जी  के विचारों के साथ हर समाज जागृत होकर आत्मनिर्भर बने। कार्यक्रम के पश्चात फोटो को संगठन एप्प, मोदी एप्प पर भेजे गए । 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form