नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का जिलेभर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य आयोजन

 नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का जिलेभर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य आयोजन

 बैतूल। ( ताप्ती अमृत )मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण और महिला सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "नवांकुर सखी योजना" के अंतर्गत पांच दिवसीय हरियाली यात्रा का जिले के सभी विकास खंडों में व्यापक आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का शुभारंभ हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर किया गयाजिसमें जिले के ग्रामीण अंचलों में सैकड़ों नवांकुर सखियों ने भाग लिया। हर नवांकुर सखी को 11 बीज रोपित एवं अंकुरित पौधों की थैलियां वितरित की गईं उन्हें वे अपने घरों में पालेंगी और वर्षभर विभिन्न शुभ अवसरों पर पौधारोपण करेंगी। यह अभिनव पहल पूरे प्रदेश में 1 लाख 56 हजार 500 सखियों के माध्यम से 17 लाख 21 हजार 500 पौधों के रोपण का लक्ष्य लेकर चलाई जा रही है।

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ  ग्राम में निकाली कलश यात्रा

       विकासखण्ड आठनेर के ग्राम हिवरा में कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कलश यात्रा से हुआ। जनपद पंचायत आठनेर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री आस्था जैन ने महिलाओं को पर्यावरण व शासन की योजनाओं में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत 5 फलदार पौधों का स्कूल परिसर में रोपण किया गया। विकासखंड भैंसदेही के ग्राम देड़पानी नवांकुर संस्था देड़पानी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक विकास कुमरे ने सखी योजना पर प्रकाश डाला। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सूरजलाल जावरकरसरपंच रविकिशोर अखंडेएनआरएलएम प्रतिनिधियों और ग्रामीण महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही।

नवांकुर सखियों को बीज रोपित पौधे किए वितरित

       घोड़ाडोंगरी में डॉ. मनोज पाटनकरजनपद सदस्य प्रदीप विश्वासपार्षद नेहा उइके सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों नवांकुर सखियों की सहभागिता रही। नवांकुर संस्था देवी सोशल वर्क एवं एजुकेशन सोसाइटी और प्रस्फुटन समिति के सहयोग से कार्यक्रम  संपन्न हुआ। विकासखंड प्रभात पट्टन के ग्राम बिसनुर में विकासखंड समन्वयक राधा बरोदे द्वारा योजना की जानकारी दी गई। कलश यात्रा का नेतृत्व सरपंच प्रियंका ठाकरे और जनपद सदस्य जयश्री पाटणकर ने किया। तहसीलदार यशवंत सिंह गिनारे द्वारा बीज  की पन्नियां वितरित की गईं। विकासखण्ड शाहपुर के ग्राम टांगनामाल में नवांकुर संस्था सुमन जन जागृति समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 100 नवांकुर सखियों को बीज रोपित पौधे वितरित किए गए। जनपद अध्यक्ष श्री शिवशंकर मवासेसरपंच राधा अहाकेउपसरपंच दीपक यादव सहित अनेक स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

       चिचोली विकासखंड के ग्राम गवासेन में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गवासेन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 100 नवांकुर सखियों को बीज रोपित पौधे एवं उनके नाम के आई कार्ड भी वितरित किए गए। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्री राजेंद्र यादव एवं जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरीआंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्कूल टीचर के साथ में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर वन विभाग से बीट गार्डजनअभियान परिषद जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरीब्लॉक समन्वयक राजू मांडवे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इसी प्रकार अन्य शेष विकासखण्ड में भी सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form