एनसीसी प्रथम वर्ष में भर्ती हुए 25 कैडेट्स

 एनसीसी प्रथम वर्ष में भर्ती हुए 25 कैडेट्स



सारनी। पाथाखेडा के उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए शुक्रवार को एनसीसी प्रथम वर्ष की कैडेट्स भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई। स्कूल एनसीसी अधिकारी जीआर कापसे ने बताया कि भर्ती परीक्षा में कुल 40 छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें से 25 छात्राओं का दौड़, पुशअप, सीट अप, ऊंचाई, भार, हाथ व पैर के तलवों की जांच के बाद चयन किया गया। जबकि 15 छात्र भर्ती परीक्षा में असफल हुए। कापसे ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स को सेना, पुलिस एवं अन्य सरकारी नौकरियों में विशेष छूट प्रदान की जाती है। यहां एनसीसी कैडेट्स की भर्ती नर्मदापुरम 13 एमपी बटालियन के कमान अधिकारी के निर्देशन में नायब हवलदार महावीर सिंह, स्कूल एनसीसी अधिकारी जीआर कापसे के द्वारा की गई है। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य एसआर भोरसे ने चयनित छात्रों को बधाई दी व चयनित न होने वाले छात्रों को पुनः प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form