देश के इतिहास में मोदी सरकार का कार्यकाल स्वर्णअक्षरों में लिखा जाएगा - आलोक शर्मा
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा आज का भारत न रूकने वाला न झुकने वाला
जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पत्रकार वार्ता संपन्न
बैतूल।( ताप्ती अमृत)भारत के राजनैतिक इतिहास में मोदी सरकार का कार्यकाल स्वर्णीम अक्षरों मे लिखा जाएगा बीते 11 वर्षो में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के 140 करोड लोगो में उम्मीद की किरण जगाई है। उनका कार्यकाल भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने वाला कार्यकाल के रूप में याद किया जाएगा। यह विचार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में व्यक्त किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी उपस्थित थे। पत्रकारो को संबोधित करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि अब तो देश की जनता भी कह रही है कि मोदी है तो मुमकिन है। क्योकि मोदी सरकार ने राजनीति की नई परिभाषा गढी है। मोदी सरकार राजनीति में पालिटिक्स आफ परफारमेंस लेकर आई है। श्री शर्मा ने कहा कि आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हो रहा है। आतंकवादी हमले के जवाब में युद्व जैसी कार्यवाही होती है। यही वजह है कि ऑपरेशन सिंदूर का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्यवाही नही बल्कि हमारे संकल्प साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। श्री शर्मा ने कहा कि देश की जनता ने बडी उम्मीद के साथ मोदी जी के हाथों देश की सत्ता सौपी थी। मोदी सरकार ने पिछले 11 सालो में सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाऐं प्रारंभ की है। देश ने अंधेरे से उजाले तक निराशा से आशा तक भ्रष्ट्राचार से सुशासन तक की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। लगभग 25 करोड लोग गरीब रेखा से बाहर निकले है। जनधन योजना के अंतर्गत 55 करोड गरीबो के बैंक खाते खोकर उन्हे बैंकिग सिस्टम से जोडा गया है। मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख 75 हजार तक की आय तक टैक्स में छुट दी गई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि चंद्रायन - 3 की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मोदी का नया भारत केवल धरती पर ही नही अंतरिक्ष में भी आगे बढ रहा है। 99 प्रतिशत गांव सडक कनेक्टिविटी से जुड चुके है। प्रतिदिन 34 किमी हाईवे का निर्माण हो रहा है आम आदमी के लिए हवाई यात्रा संभव हो सका है। कृषि बजट को रिकार्ड 5 गुना बढाया गया है। 80 करोड लोगो को निशुुल्क राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास के तहत गरीबो के लिए 4 करोड पक्के मकान बने है। 15 करोड घरो में पीने का पानी पहुचा है। 12 करोड घरो में शौचालयो का निर्माण हुआ है जिससे माताओ बहनो का गरीमापूर्ण जीवन मिला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। श्री शर्मा ने कहा कि जम्मू काश्मीर से धारा 370 हटाना , विश्व स्तरीय काशी विश्वनाथ कारी डोर, महाकाल परियोजना, अब सपना नही असलियत है। स्टैच्यु ऑफ युनिटी , बाबा साहब का पंचतीर्थ, नेशनल वार मेमोरियल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण जैसे कार्यो से जहां विरासत को सहेजा गया है। वहीं राष्ट्र नायको को सम्मानीत किया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत न रूकने वाला है न झुकने वाला है न थकने वाला है।