मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर नपा में हुई स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की बैठक, नारी सशक्तिकरण को लेकर विचार मंथन

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर नपा में हुई स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की बैठक, नारी सशक्तिकरण को लेकर विचार मंथन




नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की दी जानकारी, दौरा कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आग्रह।


सारनी। (ताप्ती अमृत)नगर पालिका परिषद सारनी में मंगलवार को स्व सहायता समूह की महिलाओं की बैठक का आयोजन सभाकक्ष में दोपहर 2 बजे से किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सारनी में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हुआ।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 28 मई को सारनी प्रवास प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर स्व सहायता समूह की महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, डे-एनयूएलएम के नोडल अधिकारी के.के. भावसार की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण को लेकर सतत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को उनके कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सफल बनाना है। नपाध्यक्ष ने कहा कि सारनी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा भी की जाएगी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी केके भावसार एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की आवश्यक जानकारी महिला समूहों को दी। बैठक में महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी संगीता धुर्वे, रश्मि अकोदिया, एनयूएलएम शाखा प्रभारी रंजीत डोंगरे, स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर सुपरवाइजर मधुकर सूर्यवंशी ने भी महिलाओं को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम भारती महिला मंडल, लक्ष्मी स्व सहायता समूह, पंचवटी स्व सहायता समूह, मां ताप्ती स्व सहायता समूह, लक्ष्य स्व सहायता समूह, नव निर्माण स्व सहायता समूह, खेड़ापति स्व सहायता समूह, अनुसुईया स्व सहायता समूह, धानी स्व सहायता समूह, उद्गम स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। सभी समूहों को मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form