घोड़ाडोंगरी में 25 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

घोड़ाडोंगरी में 25 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन 




घोड़ाडोंगरी।( ब्यूरो)स्वास्थ्य ही धन है इसके लिए  बगडोना में प्रचार प्रसार के दौरान बसंत लाल वर्मा ने बताया कि ऐसे कैंप होते रहना चाहिए ।और समाज के लोगों को फायदा होते रहना चाहिए साथ ही साथ सभी नगर वासियों को इस कैंप का लाभ अवश्य उठाना चाहिए ।

इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 25 मई 2025 दिन रविवार समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 तक स्थान बालाजी मैरिज लॉन रेलवे स्टेशन के पास घोड़ाडोंगरी में किया जा रहा है।

 जिसमें भोपाल से 10 से 15 विशेष डॉक्टरों की टीम का आगमन हो रहा है और इस कैंप में विशेष प्रकार की बीमारियों का इलाज निशुल्क किया जाएगा और साथ ही साथ इलाज वाले व्यक्ति को निशुल्क भोपाल भी ले जाना है।निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपना समय दान करते हुए हेमंत साहू ने निवेदन किया कि इस शिविर में अवश्य जाएं और अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form