मुख्य अभियंता को वेज रिवीजन को लेकर सतपुड़ा कांट्रेक्टर एशोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

 मुख्य अभियंता को वेज रिवीजन को लेकर सतपुड़ा कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने  सौंपा ज्ञापन  

 




नई दरों से भुगतान नहीं होने पर 2 जून को हड़ताल पर रहेंगे ठेकेदार



सारनी। (ताप्ती अमृत)मुख्य अभियंता  व्हीके कैथवार को शनिवार ठेकेदारों ने वेज रिवीजन को लेकर सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में श्रमिको को बढ़ी हुई नई दरों से भुगतान नहीं होने पर 2 जून को  समस्त ठेकेदार हड़ताल पर जाएंगे। सतपुड़ा कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने  श्रमिकों को नई दरों से भुगतान को लेकर   20/3/25  को श्रमिक की  बढ़ी दरों  को  प्रति माह के देयकों के साथ भुगतान करने मांग की गई थी। लेकिन आज तक  ठेकेदारों के पुराने वेज रिवीजन देयकों को संबंधित विभागों द्वारा पारित  नहीं किया गया है, जो  आज दिनांक तक वेज रिवीजन प्रतिमाह देने के निर्देश भी अप्राप्त है।वर्तमान समय श्रमिक दरों में लगभग 18% वेतन वृद्धि के कारण वर्तमान समय में ठेकेदार आर्थिक समस्याओं से गुजर रहे हैं एवम्  कार्य को सुचारु रुप से संपादित करने में  ठेकेदार असमर्थ हैं। इस तारतम्य मे  14/5/25 को  सतपुड़ा कांट्रेक्टर एशोसिएशन की बैठक आहूत की गई। बैठक में हर माह वेज रिवीजन का भुगतान देयकों  के साथ नहीं किए जाने की दशा में एवम् पुराने कार्य के वेज रिवीजन के देयकों के भुगतान न होने के कारण आगामी दिनांक 02/06/25  को समस्त ठेकेदारों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। 




                        

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form