रानी नही लोकमाता के नाम से विख्यात हुई देवी अहिल्या बाई - सविता दिवान
महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे मोदी जी - दुर्गादास उइके
देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन
बैतूल। (ताप्ती अमृत)पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर 21 मई से 31 मई तक जिला मुख्यालय बैतूल सहित जिले के प्रमुख स्थान पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जावेंगे। 21 मई बुधवार को पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन पर प्रदर्शनी लगाई गई । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीयराज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने मंदिरों के जीर्णोद्धार के माध्यम से देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक चेतना का संरक्षण-संवर्धन किया था। श्री उइके ने कहा कि जिस तरह से 300 वर्ष पहले देवी अहिल्याबाई ने महेश्वरी साड़ियों के माध्यम से बहनों के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए थे, वैसे ही कार्य हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी पुण्यश्लोका माता अहिल्या देवी के द्वारा निर्धारित मानदंडों पर चलते हुए भारत को परम वैभव शाली बनाने की दिशा में अनथक अभिराम परिश्रम कर रहे हे। प्रधानमंत्री जी महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं और उन्होंने लाखों बहनों को लखपति दीदी बनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सविता दीवान ने कहा कि अपने पति पुत्र और बेटी दामाद को खोने के बाद प्रतिकुल परिस्थिती में शासन संभालने वाली रानी को जनता ने लोकमाता कहकर पुकारा जो पूरी प्रजा की मॉ रही आज सत्ता और संगठन मे महिलाओ की बढती भागीदारी उनकी प्रतिभा को प्रणाम कर रही है। हम अपने कर्तव्य का पालन करे तो 300 वर्ष बाद भी समाज हमे याद करता है। बचपन से स्वरक्षा की प्रेरणा लेकर लोकमाता ने महिलाओं की सेना भी बनाई थी। प्रतिभा के बूते प्रशासन संभालने वाली राजमाता ने अपनी पुत्री के लिए भी जात से परे वर की तलाश करते हुए प्रतिभाशाली दामाद चुना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने स्वागत भाषण में कहा कि राजमाता अहिल्या बाई होल्कर को उनकी न्याय व्यवस्था जल संरक्षण, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के साथ साथ रोजगारउन्मुखी रीति नीति के लिए जाना जाता है। संर्घष के समय में धर्म और न्याय के साथ सुशासन का उदाहरण हमें लोकमाता के व्यक्तित्व में दिखाई देता है। आज भाजपा सरकारें भी उनका अनुसरण कर कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने किया। वहीं अंत में आभार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने व्यक्त किया। इस दौरान मंच पर पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, राजेन्द्र मालवीय, जगदीश पंवार, कृष्णा गायकी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी सहित बडी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।


