सारनी में अघोषित बिजली कटौती से परेशान आम जनमानस अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा दिया गया सहायक अभियंता को ज्ञापन

 सारनी में अघोषित बिजली कटौती से परेशान आम जनमानस अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा दिया गया सहायक अभियंता  को ज्ञापन 




 बगैर परमिट के अघोषित बिजली कटौती रोकने संगठन के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर दिया ज्ञापन। 


सारनी । (ताप्ती अमृत) पिछले कुछ दिनों से बगड़ोना  शोभापुर,पाथाखेड़ा, सारनी नगर में हो रही अघोषित बिजली से समस्त नगरवासी परेशान हो रहे हैं। जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या पर खासा असर पड़ रहा है, आए दिन हो रही बिजली कटौती से सारनी नगर में रह रहे परिवारों के छोटे- छोटे बच्चे, बुजुर्ग तथा कर्मचारी, व्यापारी वर्ग अच्छे खासे परेशान हो रहे हैं। जिसके चलते व्यापार पर अच्छा खासा असर पड़ रहा है।अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संघठन के माध्यम से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करे। जिससे कि बगड़ोना, शोभापुर, पाथाखेड़ा, सारनी नगर के रह वासियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

अगर घोषित बिजली कटौती पर आपके माध्यम से कार्रवाई नहीं होती है तो हमारे संगठन से कठोर कदम उठाए जाएंगे।


 जिससे कि क्षेत्र के रह वासियों को अघोषित बिजली कटौती से मुक्ति मिल सके। जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि फिटर नंबर 3 में लगातार बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है। रिहायशी क्षेत्र होने के कारण

बिजली लोड बढ़ रहा 3 नंबर फिटर का वर्क लोड कम किया जाए।


 जिसके लिए सहायक अभियंता से चर्चा की और बिजली कटौती को व्यवस्थित करने की मांग की गई। सहायक अभियंता दीप शिखा ईनवाती ने बताया कि हम जल्द से जल्द बिजली समस्या को दूर करते हुए  1 नंबर फिटर और 3 नंबर फिटर की व्यवस्था को सुचारू रूप से ठीक करेंगे।


ज्ञापन सौंपते समय ,अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन जिला अध्यक्ष, सतीश बौरासी ,जिला उपाध्यक्ष, सुनील अग्रवाल, वीरेंद्र सोनारे, जिला मंत्री, राकेश सोनी, जिला उप मंत्री, तुलसी राम यदुवंशी, जिला उप संगठन मंत्री, यमल शर्मा, जिला संयुक्त सचिव ,पवन चौरसिया, जिला उप महामंत्री, मुकेश सोनी एवं जिला सदस्य कमल जैन एवं अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form