आशा-उषा और आंगनबाड़ी कार्यकताएं, सहायिकाएं घर-घर जाकर देंगी मुख्यमंत्री के सारनी आगमन की जानकारी, नपाध्यक्ष ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

आशा-उषा और आंगनबाड़ी कार्यकताएं, सहायिकाएं घर-घर जाकर देंगी मुख्यमंत्री के सारनी आगमन की जानकारी, नपाध्यक्ष ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की




नगर पालिका एवं पाथाखेड़ा में बैठक का आयोजन, दौरा कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह


सारनी। (ताप्ती अमृत)प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 28 मई को सारनी भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका तैयारियों में जुट गई है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे एवं अधिकारियों ने शोभापुर में उषा कार्यकर्ताओं एवं सारनी नगर पालिका कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हुआ।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 28 मई को सारनी प्रवास प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पालिका कक्ष में दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई। बैठक नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, डे-एनयूएलएम के नोडल अधिकारी के. के. भावसार की उपस्थिति में आयोजित की गई। वहीं सुबह उषा-आशा कार्यकर्ताओं की बैठक शोभापुर सेक्टर में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण को लेकर सतत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, उषा एवं आशा कार्यकताएं वार्डों में महिलाओं और आम लोगों से सतत संपर्क कर उन्हें मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी प्रदान करें। यह सभी की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक संख्या में हितग्राही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचें। नपाध्यक्ष ने कहा कि सारनी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा भी की जाएगी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी केके भावसार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की आवश्यक जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। बैठक में एनयूएलएम शाखा प्रभारी रंजीत डोंगरे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form