शैलेन्द्र बड़ोनिया ने मंगलवार को संदीपनी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

 

शैलेन्द्र बड़ोनिया ने मंगलवार को संदीपनी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया





दैनिक ताप्ती अमृत 

आमला। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और विद्यार्थियों से पढ़ाई को लेकर चर्चा की।


उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, समय पर कक्षाएं संचालित करने तथा आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।


एसडीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form