लोकेश साहू राष्ट्र चेतना मंच युवा प्रकोष्ठ मुंबई अध्यक्ष नियुक्त
राष्ट्र चेतना मंच के मुंबई अध्यक्ष बनने पर प्रदेश से मिल रही बधाइयां
दैनिक ताप्ती अमृत
मुंबई। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर "राष्ट्र चेतना मंच" संगठन के समर्पित, अनुशासित एवं कर्मठ युवा कार्यकर्ता श्री लोकेश साहू जी को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय संयोजक श्री दीप अग्रवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता, कमांडेंट रोहताश कुमार गुप्ता जी — जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है — तथा वरिष्ठ स्वयंसेवकों की अनुशंसा पर श्री लोकेश साहू को महाराष्ट्र प्रदेश एवं मुम्बई का युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
लोकेश साहू जी लंबे समय से संगठन के विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी ऊर्जा, संगठन क्षमता और युवाओं को जोड़ने की शैली को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
राष्ट्र चेतना मंच परिवार लोकेश साहू को उनकी नई नियुक्ति एवं बढ़ी हुई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र का युवा वर्ग नई दिशा प्राप्त करेगा, राष्ट्र चेतना के कार्यों को गति मिलेगी और जन-जन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य-बोध जागृत होगा।
