मां से विवाद बना हत्या की वजह 7 नाबालिगों ने मिलकर की निर्मम हत्या

मां से विवाद बना हत्या की वजह 7 नाबालिगों ने मिलकर की  निर्मम हत्या






अंधे कत्ल का पर्दाफाश: आठनेर पुलिस का त्वरित खुलासा




सभी 7 बाल अपचारी पुलिस की गिरफ्त में




दैनिक ताप्ती अमृत 

बैतूल ।जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना आठनेर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामोरी में सावंगी रोड पर हुए हुए सनसनीखेज हत्या के एक गंभीर प्रकरण का पुलिस द्वारा त्वरित खुलासा किया गया है।

दिनांक 21.04.2026 को सूचनाकर्ता कमलेश पिता मुन्नालाल सोभनाते, निवासी ग्राम धमोरी द्वारा अपने भाई उमेश शोभनाते उर्फ गोलू (उम्र 40 वर्ष) की मारपीट एवं धारधार हथियार से आई गंभीर चोटों के कारण मृत्यु होने संबंधी सूचना दी गई थी। 


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी आठनेर द्वारा सावंगी रोड पर घटनास्थल को सुरक्षित कर पुलिस अधीक्षक बैतूल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य एवं सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष संकलन की कार्यवाही की गई एवं फोटोग्राफी कराई गई। थाना प्रभारी आठनेर द्वारा  मर्ग क्रमांक 27/26 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया तथा सीएचसी आठनेर में मृतक का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण शरीर में आई गंभीर चोटों से होना (Homicidal) बताया  गया। मृतक के पेट एवं गले में  धारदार चाकू के कई गहरे घाव पाए गए तथा चेहरे एवं शरीर के अन्य भागों पर बंधी चोट के निशान पाए गए।

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एवं जांच के दौरान मृतक की पत्नी अनिता एवं पुत्री पूजा के कथनों तथा सीडीआर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 103(1) बीएनएस* पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पुलिस कार्यवाही


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही के निर्देशन विशेष टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आठनेर पुलिस की टीम द्वारा  आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई एवं तकनीकी साक्ष्यों, (सीसीटीवी कैमरा,सीडीआर) के आधार पर संदेहियों की पहचान सुनिश्चित की गई।

सघन प्रयासों के फलस्वरूप थाना आठनेर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई एवं सभी 07 नाबालिग आरोपियों को दिनांक 22.04.2026 को अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी है।


बरामद सामग्री

. घटना में प्रयुक्त 01 चाकू ,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो होंडा क्रमांक MP 48 ZH 4931

विशेष योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी (एक्सपर्ट सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट), उनि मांगीलाल ठाकरे, सउनि दिनेश धुर्वे, आरक्षक निर्मल सिंह पवार, सुभाष माकोड़े, बीरबल मीना, विप्लव, दिनेश उईके, आर. रामकुमार मरकाम, आर. राजेंद्र धाड़से साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form