पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ,जल संसाधन मंत्री सिलावट ने सुश्री सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
दैनिक ताप्ती अमृत
बैतूल ।मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री श्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निज निवास पहुंचकर उनसे एवं उनके परिजनों से भेंट की तथा उनकी पुत्री सुश्री सुरभि खंडेलवाल आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री मिश्रा ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने स्व. सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल के निवास पर पहुंचकर उनकी सुपुत्री स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने विधायक श्री खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मंत्री श्री सिलावट ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

