औद्योगिक क्षेत्रों पर मेहरबानी कर गरीबो का खून चूसने का काम कर रही भाजपा शासित नपा : मो. इलियास
दैनिक ताप्ती अमृत
सारनी। बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जलावर्धन योजना के नल कनेक्शन राशि को लेकर उठे विवाद पर वार्ड 6 के झुग्गी-झोपड़ी कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता रखी थी। जिसमें कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो. इलियास ने कहा कि भाजपा शासित नगरपालिका सारणी और क्षेत्रीय विधायक औद्योगिक क्षेत्रों पर मेहरबानी कर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है। जबकि ठेका कंपनी औद्योगिक क्षेत्रों के कंपनी आवासों, गार्डनों व कंपनी के क्षेत्राधिकारों वाले अन्य जगहों पर बिना कनेक्शन राशि वसूली ही कनेक्शन प्रदान कर रही है। दूसरी तरफ क्षेत्र के आम नागरिकों पर दबाव बनवाकर राशि भरवाने का काम किया जा रहा है, जो पूर्णतः गलत है। इलियास ने आरोप लगाया कि कंपनी के अनुबंध के अनुसार आम लोगों से कनेक्शन के नाम पर किसी भी प्रकार का 4000 रूपये का उल्लेख नहीं है। ठेका कंपनी को केन्द्र और राज्य की ओर से सारे अनुदान प्रदान कर चुके हैं, बावजूद भी नपा के द्वारा प्रस्ताव पारित कर आम जनता से 4 हजार रूपये की वसूली की जा रही है, जो आम जनता के लिए खुलेआम न्याय की श्रेणी में आता है। इलियास ने कहा कि जनता पर हो रही ऐसी तानाशाही के खिलाफ पूरी कनेक्शन राशि माफ नही होती तब तक कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी रहेंगी है। इलियास ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जलावर्धन योजना में आम जनता से पैसे वसूलने केे पक्ष में नजर आ रहे हैं। विधायक नल कनेक्शन राशि 4000 रूपये में से 2300 रूपये देने का आश्वासन देकर जनता पर मेहरबानी न करते हुए सीधे-सीधे वसूली करने का काम करवा रहे हैं, जो कही से भी जनता के हितों में नही है।
कांग्रेस की प्रेस वार्ता को भी भाजपा ने विफल करने के किए भरपूर प्रयास
प्रेस वार्ता में कांग्रेसी मो. इलियास, भगवान जावरे, विक्की सिंह, एसके उपरीत ने कहा कि जैसे ही मंगलवार को शाम को कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस होने की खबर भाजपा के लोगों तक पहुंची। वैसे ही भाजपाई घबराकर कांफ्रेंस को विफल करने जुट गए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने पहले सभी पत्रकारों को सूचित कर नगर के केरला भवन पर कांफ्रेंस आयोजित होना का न्यौता दिया था। भाजपा को जब इसकी भनक तो उन्होंने द्वेषभावना का परिचय देते हुए प्रेस वार्ता को विफल करने भवन संचालन देखने वालो को जबरन की मानाही करने पर विवश कर दिया। आखिरकार कांग्रेस को दूसरे स्थान परिवर्तन कर पत्रकार वार्ता करनी पड़ी।
विधायक जब पार्षद को ही कुछ नही समझते तो आम जनता को क्या समझेंगे? : पार्षद सोनेकर
प्रेस वार्ता में आई वार्ड क्रमांक 6 की कांग्रेसी महिला पार्षद चंद्रा सोनेकर ने पत्रकारों से अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि जब विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे वार्ड में जलावर्धन के नल कनेक्शन राशि को लेकर जनसंवाद कर रहे थे। इसी बीच विधायक उनके वार्ड में भी पहुचें हुए थे। बताया कि जिसमें वार्ड की जनता साहित मै भी कनेक्शन राशि को लेकर विरोध दर्ज करते हुए वार्डवासियों का नेतृत्व कर खड़ी हुई थी। तभी विधायक ने कहा कि ये महिला कौन हैं। इसको चुप बैठाओं। पार्षद ने कहा कि इससे मौके पर खड़ी मेरी वार्ड की जनता बहुत आहत हुई। उन्होंने कहा क्षेत्रीय विधायक जब वार्ड के पार्षद को ही कुछ नही समझते तो आम जनता को क्या समझेंगे? आखिर में वार्ड पार्षद के साथ हुई गर्मागर्मी के बाद वार्ड की जनता के आक्रोश के कारण विधायक वार्ड से वापस लौटे थे। ऐसे में जनचर्चा का विषय बना हुआ है कि क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे 7 वर्षों से विधायक है, बावजूद भी वार्ड की प्रथम नागरिक पार्षद को तक नही पहचानते, तो विधायक के सामने नगर की आम जनता की क्या वैल्यू होंगी।
प्रेस कांफ्रेंस में ये थे मौजूद
गुरूवार को हुई प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी एसके उपरीत, जिला उपाध्यक्ष मो. इलियास पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष विक्की सिंह, पार्षद मो. ताहिर, पार्षद चन्द्रा सोनेकर, युथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौतम नागले, ज्ञानेश्वर पाटिल, हेमंत धोटे, पंचू खान, बाबा अख्तर व अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।
