आदि कर्मयोगी अभियान बैतूल जिले के 554 ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र प्रारंभ

आदि कर्मयोगी अभियान बैतूल जिले के 554 ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र प्रारंभ









जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


 


बैतूल। (ताप्ती अमृत)कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार "आदि कर्मयोगी" अभियान के अंतर्गत जिले के 554 ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र प्रारंभ किए गए। अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन ने वीसी के माध्यम से सभी 10 जनपद पंचायत सीईओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इसके अलावा शाहपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पाठई एवं विकासखंड घोड़ाडोंगरी अंतर्गत ग्राम आमागोहान तथा विकासखंड बैतूल अंतर्गत ग्राम थावडी उपरोक्त तीनों गांव के मॉडल पर चर्चा की गई। 

       सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि "आदि कर्मयोगी" अभियान के अंतर्गत जिले में सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभी 10 जनपद पंचायतों के चयनित 554 ग्रामों में प्रारम्भ हो चुका है। जिसमें से अब तक 554 गांव में तीन चरणों में बैठक आयोजित कर ट्रांजिट वॉक में मानचित्र बनाया गया एवं दीवार पेंटिंग तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। चयनित 554 ग्रामों में आदि सेवा केन्द्रों को 2 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया है। जिले से प्रत्येक ग्राम सभा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। विशेष ग्राम सभा में जनजातीय कार्य भोपाल की अपर आयुक्त श्रीमती सरोज चोकसे आर्य एवं उनकी टीम द्वारा निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम के लोग, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए। ग्राम सभा में शासन द्वारा निर्धारित एजेंडे पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत विलेज एक्शन प्लान 2030 जो की ग्राम के आदि साथी और आदि सहयोगी की मदद से ग्राम भ्रमण कर तैयार किया गया है, ग्राम का विकास कैसे हो, इसका निर्णय भी ग्रामवासियों के द्वारा किया जा रहा है। आदि कर्मयोगी अभियान में ग्राम में आधार भूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के साथ शासन की सभी व्यक्ति मूलक योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाया जाने का लक्ष्य है और इस दिशा में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सभी विभाग कार्य कर रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form