झल्लार मंडल के सभी बूथों पर पौधारोपण स्वच्छता अभियान चलाया
विकास सोनी
झल्लार- 17 सितंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल झल्लार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा खाड़े और उनके समस्त कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झल्लार पहुँचकर मरीजों को फल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान,श्रीमती पुष्पा खाड़े ने प्रधानमंत्री जी के लिए लंबी उम्र, दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा,हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश के विकास और समृद्धि के लिए जो योगदान दिया है। वह अनमोल है।आज हम उनके जन्म दिवस पर उन्हें सम्मानित करते हुए।उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।”
प्रधानमंत्री के जन्म दिन के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम में आम,गूलर और अन्य प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया, जिससे पर्यावरण की सुरक्षा और हरित क्षेत्र के संवर्धन का संदेश दिया गया।इस कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा खाड़े,सांसद प्रतिनिधि देवीदास खाड़े,सरपंच मनीष नरवरे,निलेश सिंह ठाकुर,राजा घोड़की,मोहन धाड़से,मोहन उईके,बलराम प्रजापति,दीनू पाटनकर,कृष्णा कनाठे,राकेश बनखेड़े,कमलेश बावने,मारुति कापसे सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



