झल्लार थाने मे आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

 झल्लार थाने मे आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

 



विकास सोनी 

झल्लार। (ताप्ती अमृत)आगामी त्योहारों को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी वाहिद खान द्वारा आगामी त्योहारों को ग्रामीणों के बीच चर्चा हुई। जिसमें तीजा,गणेश चतुर्थी, ईद मुलायमुद्दीन नबी,ऋषि पंचमी,ढोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी ऐसे आने त्योहारों को लेकर ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक के दौरान विशेष दो बिंदुओं पर व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।आने वाली ऋषि पंचमी को अक्सर ताप्ती पर स्नान करने लोग आते हैं। तो काफी तादाद में भीड़ होती है। उसे पर विशेष बात, अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन को लेकर विशेष चर्चा हुई। बैठक मे ग्राम पंचायत सरपंच मनीष नरवरे,सांसद प्रतिनिधि देवीदास खाड़े,निलेश सिंह ठाकुर,सायबू चावरे,डॉ बंगाली,राजू महाराज,अजय राठौर,राजकुमार साहू,पत्रकार अनुराग सोनी,विकास सोनी जनप्रतिनिधि पत्रकार व्यापारीगण आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

 




Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form