हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजिया बनाए जाते
सारनी। (ताप्ती अमृत)हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजिया बनाए जाते हैं। मुहर्रम की 10 तारीख को हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। रविवार को नगर में ताजिया निकाले गए। विभिन्न मार्गों से तजिए भ्रमण कर नए बस स्टैंड पर रखे गए। बच्चों ने अखाड़े में अपने करतब दिखाए। ताजिया स्थल पर खिचड़ा एवं शरबत का वितरण कर हजरत इमाम हुसैन को याद किया गया। अंजुमन कमेटी के सचिव अब्दुल रहमान खान ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन को मोहर्रम की 10 तारीख को यजीद ने शहीद कर दिया था। उन्होंने कहा कि मोहर्रम की 9 एवं 10 तारीख को नगर में ताजिया निकाले जाते हैं। मुहर्रम की 9 तारीख को एटा भट्टा इमाम बाड़े में फातिया पढ़ी गई। न्यू बस स्टैंड पर रात्रि 8 बजे तक अखाड़ा खेला गया। ताजिया स्थल पर फातिया पढ़ने के बाद सलाम पढ़ा गया। ताजिया को करबला ले जाकर विसर्जन किया।
