ऐजेएस के ब्लाक घोड़ाडोंगरी उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हसनैन रजा

 ऐजेएस के ब्लाक घोड़ाडोंगरी उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हसनैन रजा





सारनी।( ताप्ती अमृत) अंबेडकरी जनसेवा संगठन घोड़ाडोंगरी के ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर हसनैन रजा को प्रदेश अध्यक्ष आशीष खातरकर की सहमति से नियुक्त किया गया है।

हसनेन रजा ने बताया कि एजेएस घोड़ाडोंगरी ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मैं अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। ऐजेएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में डा. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर चलकर सभी जाति, वर्ग और धर्म के लोगों के हितों के लिए कार्य करूंगा। मैं ऐजेएस संगठन को लम्बे समय से देखते आ रहा हूं कि यह संगठन डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को आत्मसात करते हुए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है इसलिए आज बैतूल जिले में युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है और इसमें सभी जाति, धर्म और वर्गों के सैकड़ो युवाओं की भागीदारी सम्मिलित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form