सारनी निवासी दुर्गा मालवीय रविवार से लापता जिस किसी को भी यह दिखाई दे तत्काल सूचित करें

सारनी निवासी दुर्गा मालवीय रविवार से लापता जिस किसी को भी यह दिखाई दे तत्काल सूचित करें 





सारनी।( ताप्ती अमृत) नगर पालिका क्षेत्र के मठारदेव महाराज वार्ड की 50 वर्षीय दुर्गा मालवीय रविवार की दोपहर 2 बजे बाजार के लिए घर से निकली थी। वह अब तक घर वापस नहीं लौटी हैं। महिला के बेटे अतुल मालवीय  ने बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं थी।  उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने घोड़ाडोंगरी, बैतूल, सारनी, इटारसी, और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की हैं। लेकिन अभी तक कही पता नहीं चला हैं। रिश्तेदार लोग से लगातार संपर्क कर पता लगाया जा रहा हैं। वहीं महिला कि पहचान उनके बालों से कि जा सकती हैं महिला के बाल अन्य महिलाओं के मुकाबले थोड़े अलग हैं। मां की कुछ सालों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इससे पहले भी तीन बार घर से बाहर जा चुकी थी। जिसकी तलाश करने पर वह हमें मिल गई थी। मेरी मां का नागपुर और इंदौर में इलाज कराया गया था। लेकिन कुछ दिनों से मां पूरी तरह ठीक थी। थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि वार्ड 2 महाराज वार्ड में रहने वाली दुर्गा मालवीय कही चली गई हैं। मामले में घूम इंसान कायम किया हैं। उनकी तलाश की जा रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form