भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भेंट कर कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भेंट कर कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी

 





विकास सोनी 

झल्लार- भाजपा ग्रामीण मंडल झल्लार की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवीदास खाड़े अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ राजधानी भोपाल पहुँची। जहाँ उन्होंने हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए। माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पुष्पा खाड़े ने कहा कि श्री हेमंत खंडेलवाल जी का प्रदेश अध्यक्ष पद पर चयन पार्टी के संगठनात्मक कौशल,जनसेवा के अनुभव और समर्पण को मान्यता देने वाला निर्णय है। उनके नेतृत्व में भाजपा मध्यप्रदेश में और भी अधिक सशक्त और जनहितकारी दिशा में आगे बढ़ेगी।पुष्पा खाड़े के साथ भाजपा झल्लार मंडल के अनेक पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे। समूचा वातावरण उत्साह,संगठनात्मक एकता और प्रदेश नेतृत्व के प्रति सम्मान से ओतप्रोत रहा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर को लेकर झल्लार मंडल में हर्ष का माहौल है। और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form