9 अगस्त आदिवासी दिवस मानने को लेकर हुई सामाजिक बैठक कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की बनाई रणनीति

9 अगस्त आदिवासी दिवस मानने को लेकर हुई सामाजिक बैठक  कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की बनाई रणनीति




सारनी। (ताप्ती अमृत)  स्थानीय रामरख्यानी स्टेडियम सारनी में आदिवासी समाज की बैठक हुई जिसमें सारनी ,पाथाखेड़ा ,शोभापुर, बगडोना, छतरपुर, ढोकली ,मोरडोंगरी, तीरभाटा, लोनिया, विक्रमपुर, धासेड़, खेरवानी, सुखढाना, बाकुड, तेंदूखेड़ा, बिछुआ, मड़का कोल,  इत्यादि गांव के जनप्रतिनिधि ने भाग लिया एवं 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को मनाने हेतु अपने सुझाव दिए गए। बैठक में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनीं छोटा मठारदेव मंदिर में सुमरनी, रैली, संस्कृति कार्यक्रम, आदिवासी समाज के मेधावी छात्र एवं छात्राओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण, आदिवासी समाज को स्थापित करने में जिन नायकों ने अपना जीवन लगा दिया उन सभी पर संक्षिप्त कार्यक्रम एवं रात्रि भोज का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। विश्व आदिवासी दिवस पर सारनी नगर में लगभग 7 से 8 हज़ार आदिवासी समाज के लोगों द्वारा कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form