जिला किराड़ क्षत्रिय कर्मचारी सहकारी समिति ने समाज के 210 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

 जिला किराड़ क्षत्रिय कर्मचारी सहकारी समिति ने समाज के 210 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित 



बैतूल/सारनी।( ताप्ती अमृत) जिला किराड़ क्षत्रिय कर्मचारी साख सहकारी समिति बैतूल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के होनहार छात्र छात्रों को विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिनकी संख्या 210 थी। मंच पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा अभिभावक एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। जिसमें एडवांस में जिले की सर्वोच्च रैंक प्राप्त एवं आई एस आई में 10वीं रैंक प्राप्त मिलन पिता राजेंद्र मोहने तथा सी ए की परीक्षा में उत्तीर्ण जिले की एकमात्र प्रतिभा शालू सुजाने ग्राम चिचोली ढाना को भी सम्मानित किया गया ।प्रतिभा सम्मान समारोह में पर्यावरणविद एवं जिले में जल संरक्षण के लिए कार्य करने वाले राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोहन नागर ,होशंगाबाद के सांसद दर्शन सिंह चौधरी तथा इंदौर से दिलीप वर्मा जो वैवाहिक समूह चलाकर समाज के विवाह तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं । साथ जिला समाज संगठन के अध्यक्ष कुलराज की नरवरे ,किराड़ कर्मचारी समिति के अध्यक्ष प्रवीण नरवरे एवं भवन समिति के अध्यक्ष मिश्रीलाल डढोरे द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए मोहन नागर ने प्रतिभाओं के संरक्षण संवर्धन,साथ-साथ जैविक खेती वृक्षारोपण तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह को एक मील का पत्थर बताया और उन्होंने विगत कई वर्षों से इस सम्मान समारोह के कारण जो प्रतिभाएं जिले से समाज का नाम रोशन कर रही है उनके लिए समिति का अभिनंदन किया। कर्मचारी समिति का प्रतिवेदन संयोजक संजय घिडोडे द्वारा तथा कार्यक्रम का आभार समिति अध्यक्ष प्रवीण नरवरे ने किया कार्यक्रम का संचालन संजू बरोदे एवं दुलीचंद हारोडे द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व अध्यक्ष फूलचंद महादुले, दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी घनश्याम सूर्यवंशी, धनराज मोहने ,सूरजलाल हारोडे एवं कर्मचारी समिति के संचालक मंडल ने विशेष प्रयास किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form