जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में मनाई लोकमाता अहिल्या देवी जयंती

 जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में मनाई लोकमाता अहिल्या देवी जयंती




लोकमाता अहिल्या देवी की त्रिजन्मशताब्दी समारोह का हुआ समापन



बैतूल ।( ताप्ती अमृत)भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर त्रिजन्मशताब्दी समारोह पखवाडे के अंतर्गत शनिवार शाम को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में उनकी जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने मंदिरो के जीर्णोउद्वार के माध्यम से देश की सांस्कृतिक आध्यात्मिक और धार्मिक चेतना का संरक्षण और संवर्धन किया था जिस तरह से 300 वर्ष पहले देवी अहिल्या बाई ने महेश्वरी साडियो के माध्यम से बहनो के सशक्तिकरण और उन्हे आत्म निर्भर बनाने के प्रयास किए थे। वैसे कार्य हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी लोकमाता देवी अहिल्या देवी के निर्धारित मापदण्डो के चलते हुए भारत को परम वैभवशाली बनाने की दिशा में निरंतर चल रहे है। इस अवसर कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलाउपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, रश्मि साहू, इंद्रपाल पुण्डे, जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, सह कोषाध्यक्ष दिपक सलूजा, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, पिछडा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजू सोलंकी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता देशमुख, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, खेडीसावलीगढ मंडल अध्यक्ष नीतिन बारस्कर, कैलाश धोटे, पिंटू परिहार, विजय जसूजा, पवन यादव, पिंटू महाले, आशीष पंवार, अंशुल मिश्रा, मुकेश झारे, सतीश महाते, भावेश चढोकार, जयकिशोर साहू, नीलम वागद्रे, सरिता रघुवंशी, उषा चौरेकर, पिंटू काकोडिया, रवि हिराणी, अंजनेश ठाकुर, गणेश पंवार, दिलीप जावंजाल, राजेन्द्र निरापुरे, कुणाल शर्मा सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form