मुंबई में उभरता नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर लोकेश साहू को मिला सम्मान
दैनिक ताप्ती अमृत
मुंबई।मुंबई में अपनी अलग पहचान बना रहे उभरते अभिनेता लोकेश साहू को हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं फैशन अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री Mugdha Godse के हाथों मंच पर प्रदान किया गया, जिसने इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया।
इस अवसर पर लोकेश साहू ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में और बेहतर व चुनौतीपूर्ण कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ेंगे। अभिनय के क्षेत्र में लगातार मेहनत और सीख के साथ आगे बढ़ रहे लोकेश का लक्ष्य भारतीय सिनेमा में एक मजबूत और स्थायी पहचान बनाना है।
मंच पर मिला यह सम्मान उनके बढ़ते कदमों और इंडस्ट्री में बनती स्वीकार्यता का संकेत माना जा रहा है। जिस आत्मविश्वास और समर्पण के साथ वे अपने अभिनय सफर को आगे बढ़ा रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में उनसे बड़े और अहम प्रोजेक्ट्स की उम्मीद की जा रही है।
छोटे शहर से निकलकर बड़े सपने देखने वाले लोकेश साहू आज उस नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो सीमाओं में नहीं, संभावनाओं में विश्वास रखती है।

