पटवारी के गलत सर्वे से भुगत रहे किसान सोयाबीन की जगह मक्का को दर्शाया गया
ठप्पा तहसील में कोई अधिकारी मौजूद नहीं किसानों में आक्रोश
विकास सोनी
झल्लार।( ताप्ती अमृत)किसानों के साथ छलावा पटवारी और तहसीलदार द्वारा क्षेत्र के किसानों के साथ अनदेखी की जा रही है। जिसमें जिन किसानों के खेत में सोयाबीन वही है। और उसका उचित सर्वे करना है। मापदंड के आधार पर उसी जगह पर किसानों की सोयाबीन की जगह मक्का की फसल दर्शाकर पटवारी और तहसीलदार अपने कार्य से पल्ला झाड़ रहे है।
इसी को लेकर आज झल्लार क्षेत्र के हम किसानों द्वारा टप्पा तहसील कार्यालय पहुंचे जहां तहसीलदार नहीं मिले। जिससे सैकड़ों किसानों ने झल्लार मां दुर्गा मंदिर प्रांगण पर इकट्ठा होकर जिला कलेक्टर के नाम आवेदन देने का निर्णय लिया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री से निवेदन किया है।इस प्रकार का कार्य करने वाले तहसीलदार और पटवारी पर उचित कार्रवाई की जाए।
