किसानों ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात मेढा डेम का पानी सिंचाई के लिए मिले
विकास सोनी
झल्लार- शनिवार को मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में झल्लार क्षेत्र के किसान केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके से मुलाकात कर मेंढा जलाशय का पानी सिंचाई के लिए अपने क्षेत्र के किसानो को मिले इसलिए मुलाकात की अतः माननीय मंत्री महोदय द्वारा उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर निर्देशित किया। कि भैंसदेही क्षेत्र की जो जमीन असिंचित है।उस क्षेत्र में जलाशय का पानी सिंचाई के लिए किसानों को मिले ऐसा सर्वे किया जाए। और अतिशीघ्र प्रपोजल तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाए। माननीय मंत्री द्वारा शासन के मुख्यमंत्री से विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर यह स्वीकृति अति शीघ्र प्रदान करेंगे। इस मौके पर झल्लार मंडल अध्यक्ष पुष्पा खाड़े,सांसद प्रतिनिधि देवीदास खाड़े, सीताराम चढ़ोकार,निलेश सिंह ठाकुर,मनीष राठौर बलराम प्रजापति,पप्पू कनाठे,जीतू चढोकार,यादव सोनारे, मुन्ना दरवाई,दिनू पाटणकर,संतोष कनाठे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


