स्टार सेरेमनी में सब आफिसर हरीराम रधुवंशी को टू-स्टार सम्मान से मुख्य अभियंता ने किया सम्मानित
सारनी। (ताप्ती अमृत)सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी के फायर स्टेशन में आयोजित गरिमामयी स्टार सेरेमनी कार्यक्रम में सब-ऑफिसर हरीराम रधुवंशी को मुख्य अभियंता (उत्पादन) श्री वी. के. कैथवार एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एस. एन. सिंह सहाब द्वारा टू-स्टार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता कैथवार ने अपने उद्बोधन में कहा –“स्टार प्राप्त करना निःसंदेह गौरव का क्षण है। श्री हरीराम रधुवंशी एक अनुभवी एवं दक्ष अधिकारी हैं। उन्होंने वर्षों से फायर स्टेशन में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों को उनसे प्रेरणा लेकर सीखना चाहिए। मुझे प्रसन्नता है कि रधुवंशी जी को दीर्घ सेवाओं के उपरांत यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। उनके नेतृत्व में फायर स्टेशन का स्टाफ अनुशासित और सक्षम दिखाई देता है। यदि गुरु योग्य हो तो शिष्य भी योग्य बनते हैं। आप सभी कंपनी के हित में सदैव कार्य करते रहें, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एस. एन. सिंह सहाब , चीफ कैमिस्ट पीयूष गुप्ता, सुरक्षा अधिकारी एस. के. राधव, फायर ऑफिसर जगदीश शेंडे सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुराली सिंदुर, विट्ठल गुडु ढोके, अजय डांगे, विकास साहू, राहुल सालोडे, प्रदीप गोटिया, रोहदेश नागवंशी, योगेंद्र सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र बधेल, गौरव दुबे, सुनिल सहारे (नगरपालिका सारनी), मुकेश सूर्यवंशी, हर्षल डोंगरे, अंकित सेन, लीलाधर मानकर, एकांत रधुवंशी, रविंद्र साबले, आर. पी. शुक्ला, सालिकराम अवासे, महेंद्र विश्वकर्मा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अजय डांगी ने गरिमापूर्ण ढंग से किया। समापन अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस. एन. सिंह ने श्री हरीराम रधुवंशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित दी।


