रंग बिरंगी गगन चुंबी आतिशबाजियों के साथ किया 65 फीट रावण पुतले का दहन

रंग बिरंगी गगन चुंबी आतिशबाजियों के साथ किया 65 फीट रावण पुतले का दहन 




सारनी।( ताप्ती अमृत) गुरुवार को पाथाखेड़ा के फुटबॉल ग्राउंड दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव के उपलक्ष पर सद्भावना नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा 65 फीट के रावण के पुतले का दहन रात्रि 10:30 बजे के लगभग किया गया। आपको बता दें कि सद्भावना नव दुर्गा समिति विगत 18 वर्षों से मां जगत जननी की प्रतिमा स्थापना के साथ विशालकाय रावण के पुतले का दहन करते आ रही है और इस वर्ष भी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक के रूप में 65 फीट रावण के पुतले का दहन किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमला सारणी विधायक योगेश पंडाग्रे, सारनी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया, सारनी एसडीओपी प्रियंका करचाम, थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, पार्षद सहित मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, श्रमिक संगठनों के संगठनों के पदाधिकारी और पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम रात्रि 8:30 बजे आरती के प्रारंभ किया गया।जिसमें छोटे-छोटे बच्चे और कलाकारों के द्वारा एक  से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। तत्पश्चात विधायक योगेश पंडाग्रे नपाध्यक्ष किशोर बरदे सहित अतिथियों ने मां दुर्गा का पूजन करने के बाद रावण पुतले के समक्ष भी पूजन अर्चना कर अतिशबाजियो का दौर प्रारंभ किया। आतिश बाजियों का दौर लगभग डेढ़ घंटे तक चलता रहा। रंग-बिरंगी गगनचुंबी आतिशबाजियों से सारा गगन रंगीन हो गया। उसके बाद विधायक और नपाध्यक्ष ने रावण को पुतले का तीर मारकर दहन किया जिससे धूं धूं करके जल उठा। दर्शकों से पूरा फुटबॉल ग्राउंड खचाखच भर गया। आतिशबाजियो और रावण दहन कार्यक्रम को दर्शक अपने अपने मोबाइल में कैद करने से नहीं चुके। 

समिति के लोग ही बनाते रावण का पुतला


समिति के लक्ष्मण साहू, बाबू झा, नंदकिशोर ने बताया कि फुटबाल ग्राउंड दशहरा मैदान पाथाखेड़ा में विगत 18 वर्षों से समिति के सिद्धनाथ साहू, शिवकुमार सहित सभी छोटे बड़े  सदस्यों के द्वारा ही रावण के पुतले का निर्माण करते आ रहे हैं कोई बाहरी व्यक्ति द्वारा पुतले का निर्माण नहीं कराया जाता। 

आभार- कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहे डब्ल्युसीएल वन विभाग, नगर पालिका, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगण, समस्त नगरवासियो सहित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आभार व्यक्त एवं मंच संचालन कैलाश पाटील ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form