ग्रामीण अंचलों में भी शारदीय नवरात्र की धूम हजारों भक्त जन लगा रहे जयकारे

 ग्रामीण अंचलों में भी शारदीय नवरात्र की धूम हजारों भक्त जन लगा रहे जयकारे



       आमला ग्राम में रामलीला का मंचन



झल्लार। (ताप्ती अमृत)नवरात्र पर्व पर जगह जगह ग्रामीण अंचल में भी भक्ति का माहौल है। टप्पा तहसील झल्लार क्षेत्र के आस पास बासनेर कला,आमला,गोरेगांव,मालेगांव,केरपानी, विजयग्राम सहित आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामों में सुबह से ही बच्चों,महिलाएं,नवयुवक और बुजुर्ग माता रानी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।दिन रात दुर्गा पंडालों में महिला मंडल और युवा समूह द्वारा भजन-कीर्तन चल रहे हैं। माता के जयकारों से पंडाल गूंज रहा हैं। और पूरा ग्रामीण अंचल धार्मिक माहौल में रंगा रंग हुआ है। रात माता की आरती के बाद आमला, झल्लार,बासनेर, में रामलीला का मंचन हो रहा है। जिससे आसपास के भी ग्रामीण रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व ग्रामीणों का आस्था का केंद्र बना है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form