जीएसटी में सुधार खाद्य पदार्थ आवश्यक वस्तु में जीएसटी दर कम होने पर होने पर सारनी में व्यापारीयों ने डॉ योगेश पंडाग्रे का किया स्वागत
सारनी। (ताप्ती अमृत)जीएसटी की कम हुई दरों पर व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार माना। एवं आमला सारनी विधायक योगेश पंडाग्रे का शापिंग सेन्टर में पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रकाशचंद साहू ने विधायक का स्वागत किया और चर्चा में विधायक ने कहां अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद एवं वस्तुओं के क्रय-विक्रय व उपयोग का आग्रह भी किया। जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में बड़ा ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नागरिक देवो भवः की परिकल्पना साकार हो रही है। इस अवसर पर विधायक योगेश पंडाग्रे , भाजपा मंडल सारनी अध्यक्ष गोलू राजपूत, भाजपा मंडल प्रभारी राजेश आहूजा जगदीश आहूजा , मोनू बतरा व्यापारी गण एवं भाजपा नेता उपस्थित थे।
