कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी में ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई
सारनी।( ताप्ती अमृत)जनजाति कार्य विभाग के शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी में बालक बालिका 17 वर्ष की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। ब्लाक क्रीड़ा प्रभारी रामा पवार ने बताया कि बालक वर्ग की 10 और बालिका वर्ग की 6 टीमों ने भाग लिया। दोनों वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्राचार्य अंजनी भालेकर तथा आए हुए खेल प्रभारीयों और शाला परिवार की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पाढर जूवाडी ,घोड़ाडोंगरी, सारनी सिवान पाट, रानीपुर, से बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने प्रतिनिधित्व किया। बालक वर्ग में पाढर विजेता और उपविजेता जुवाडी तथा बालिका वर्ग में जुवाडी विजेता और सारनी उप विजेता रही। चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता शाहपुर में सम्मिलित होंगे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में खेल शिक्षक भीम यादव, सुरेन्द्र नाथ टैगोर, सरिता कापसे, ललिता चंदेल, चंदेलकर सर, गोपाल कठौतिया, वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील चौधरी का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में प्राचार्य अंजनी भालेकर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।



