सारनी के झुग्गी बस्तियों के हक के लिए निलय डागा ने भरी हुंकार गरीबों की झुग्गी बस्तियों पर बुलडोजर चलाने से पहले मेरे ऊपर चलाना - निलय डागा

सारनी के झुग्गी बस्तियों के हक के लिए निलय डागा ने भरी हुंकार गरीबों की झुग्गी बस्तियों पर बुलडोजर चलाने से पहले मेरे ऊपर चलाना - निलय डागा 



कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निलय डागा ने झुग्गी वासियों नागरिकों के स्थाई विस्थापन के समर्थन  मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन पत्र 










सारनी।( ताप्ती अमृत) म.प्र.पा.ज.कं.लि.सारनी द्वारा वार्ड क्रमांक. 11, 12, 13 के निवासियों को वार्ड से हटाये जाने पर इन नागरिकों को उचित विस्थापन किये जाने को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी, सारनी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में सारनी क्षेत्र की वर्तमान में वार्ड क्रमांक 11, 12, 13 नं वार्ड के झुग्गी वासियों नागरिकों के स्थाई विस्थापन के समर्थन में निम्न बिंदुओ के आधार पर यह ज्ञापन दिया गया है।

 ज्ञात हो की म.प्र.पा. जं. कं. लि सारनी द्वारा वार्ड क्रमांक 11, 12, 13 के झुग्गी वासियों नागरिकों को अपने आवास 15 दिवस में हटाने का नोटिस दिया गया है। ये सभी नागरिक लगभग 40-45 वर्षों से उक्त स्थानों पर झोपड़ीयों में निवासरत है। ये सभी लोग अत्यंत गरीब परिवारों के लोग है। ये सभी लोग पावर प्लांट संयत्र से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए आपके अपने परिवार के लोग ही है जो वर्तमान में भी सेवा कर रहे है। इसके पूर्व में भी जब 10, 11 नं यूनिट हेतु बस स्टैंड, घोड़ा मोहल्ला एवं अन्य जगह की आवश्यकता हुई तो वहां के निवासियों को विजय नगर के रूप में जगह प्रदान कर विस्थापित किया गया जहाँ वे लोग अपने आशियाने बना कर रह रहे है।जबकि उक्त वार्डो के समस्त झुग्गीवासी नागरिक भूमिहीन मजदूर और गरीब परिवार के लोग है।

 जबकि उक्त वार्ड वासियों को विद्युत वितरण विभाग द्वारा बिजली मीटर दिया गया है, पानी नल कनेक्शन दिये गये है, शासन द्वारा निरतंर विकास कार्य किये जा रहे हैं। कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि झुग्गी वासियों को स्थाई सारनी क्षेत्र में ही मानवीय आधार पर गंभीर विचार मंथन कर विस्थापित करने की शीघ्र व्यवस्था की जाए जिससे उक्त नागरिक गण खुले आसमान में रहने की प्रताड़ना से बच सके एवं उक्त अवधि तक जब तक विस्थापन नहीं हो जाता इन्हें पूर्व के स्थान पर रहने हेतु किसी भी प्रकार से प्रताड़ित न किया जाए। शासन एवं कंपनी स्तर पर प्रयास कर इन रहवासियों को विस्थापन हेतु जगह मुहैया करवाने का प्रयास करें जिससे वे अपना और अपने परिवार के सदस्यों के साथ रह सकें। पूर्ण विश्वास है कि इन गरीबो के हित में सकारात्मक निर्णय होगा। कांग्रेस कमेटी कार्यालय से लेकर सी ऑफिस तक हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं झुग्गी बस्तियों के निवासी रैली में सम्मिलित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form