स्वतंत्रता दिवस पर जगह जगह रही धूम हुआ ध्वजारोहण
विकास सोनी
झल्लार। (ताप्ती अमृत)78 वां स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र में जगह ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में सुबह से ही कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। जहां संस्थाओं में उपस्थित जनप्रतिनिधि ने सभी को 78 वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जहां झल्लार थाने मे थाना प्रभारी वाहिद खान,पंचायत झल्लार मनीष नरवरे,उच्च विद्यालय आमला प्राचार्य रघुवंशी,संरस्वती शिशु मंदिर आमला खुशराज गलफट,सेंटर बैंक झल्लार कनाठे,तहसील में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह पर जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत हुए। झल्लार मे मां दुर्गा प्रांगन में देशभक्ति गीत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें जनप्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि देवीदास खाड़े, जनपद सदस्य स्वाति मनीष राठौर,सरपंच मनीष नरवरे,रमेश सोनी,डां कनाठे,मनीष राठौर,निलेश ठाकुर, थाना प्रभारी वाहिद खान व्यापारीगण,पत्रकारगण ग्रामवासी रहे मौजूद।


