गजेन्द्र सोनी बने असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट यूनियन के बैतूल जिलाध्यक्ष
सारनी। (ताप्ती अमृत) विद्युत नगरी नगरी सहित जिले की पत्रकारिता में अहम भूमिका निभाकर आमजन की जनहित खबरें , प्रशासनिक, राजनैतिक और जनहितों की खबरों को सदैव सजगता से उठाने वाले युवा पत्रकार गजेन्द्र (सोनू) सोनी को शुक्रवार शाम असेम्बली आफ एमपी जर्नलिस्ट यूनियन का बैतूल जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सोनी की यहां नियुक्ति असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय महासचिव वरिष्ठ पत्रकार नन्हेलाल चन्द्रवंशी की अनुशंसा पर प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा की सहमति से गजेन्द्र सोनू सोनी को बैतूल जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सोनी की नियुक्त के बाद शनिवार दोपहर नगर देव बाबा मठारदेव के तलहटी मंदिर प्रांगण में संगठन के सभी पत्रकार एकत्रित हुए, यहां सभी पत्रकार समेत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनू सोनी ने बाबा मठारदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद हुए पत्रकारों ने भव्य रूप से जिलाध्यक्ष सोनी का फूलमाला पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया। जबकि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर भी सोनी के शुभचिंतकों ने अनगिनत शुभकामनाएं प्रेषित की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर गजेन्द्र सोनी ने कहा कि वे संगठन के विकास और पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। उन्होंने पत्रकारों के हितों की रक्षा और अधिकारों के लिए काम करने का संकल्प लिया। अब सोनी की नियुक्ति से बैतूल जिले सहित तहसील, ब्लॉक और ग्रामीणों के लगभग सैकड़ा वरिष्ठ-युवा पत्रकारों में जबरदस्त उत्साह का माहौल बन गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नन्हेंलाल चन्द्रवंशी, शिवाजी सुने, ब्लॉक अध्यक्ष दीपेश दुबे, दीनदयाल गुर्जर, राम सिंह सिकरवार, गणेश बिहारी, विजय पडलक, राजेश नायर, केशर अंसारी, शंकर साहू, कैलाश पाटील, कुबेर डोंगरे, प्रवीर मंडल, जीत आम्रवंशी, महेश चौहान, कुलदीप साहू, आकाश सिंह ठाकुर, नवीन सोनी, संतोष कैथवास, अमन रस्तोगी, नागेन्द्र निगम, स्वदेश तिवारी, मनोज पंवार, राहुल वर्मा, हरीश पटेल, आदित्य पांडे, राकेश कटोतिया, विक्की पारधी, दीपक बर्थे, दीपक कनाठे, नामदेव गुजरे, संतोष कैथवास, राजेश प्रजापति, रोहन सिंह ठाकुर, गौतम नागले, किरण कुमार झरबडे, आसिफ अंसारी सहित नगर के व्यापारी युवा समाजसेवी उपस्थित थे।

